Fri Jun 23 20233 years ago
हरिद्वार पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त किए गिरफ्तार
जनपद हरिद्वार के थाना खानपुर पर बाइक चोरी संबंधी दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस टीम ने शातिर गैंग के 03 सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो अभियुक्तों ने कोतवाली नगर, ज्वालापुर, रानीपुर व अन्य क्षेत्रों से चोरी की थी।
