Fri Jun 19 20264 months ago
हजारों मीट्रिक टन एलएनजी के साथ जहाज सुरक्षित भारत पहुंचा
खबर के अनुसार, भारत का एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ हॉर्मोज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार करते हुए शुक्रवार को गुजरात के दहेज एलएनजी टर्मिनल पर पहुंच गया है और इस जहाज में कतर से 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी लाया गया है। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इसकी सुरक्षित आपूर्ति को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।