Fri Jul 07 2023
3 years ago
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने राजकीय बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का किया लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा से सम्बद्ध राजकीय बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। जिसमें (2.84 करोड़) की लागत से तैयार ‘नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग लैब’, (2.46 करोड़) की ‘डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम’ एवं (1.13 करोड़) लागत की ‘डिजिटल मैमोग्राफी सिस्टम’ शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सभी चिकित्सा सुविधाओं के शुरू होने से आम लोगों को जहां सहूलियत होगी वहीं उन्हें अन्य शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
