Thu Mar 06 20252 years ago
सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी रोप-वे के निर्माण को मिली मंजूरी
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी रोप-वे परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस रोप-वे की डिजाइन क्षमता 1,800 यात्री प्रति घंटे प्रति दिशा (पीपीएचपीडी) होगी, जो प्रति दिन 18,000 यात्रियों को ले जाएगी।
