सीधे रेल से पहुंच सकेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम
Tue Oct 03 20233 years ago

सीधे रेल से पहुंच सकेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री को रेल लाइन से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। जहां रेल विकास निगम लिमिटेड ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम को रेल लाइन से जोड़ने की योजना बनाई है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड परियोजना से संबंधित डाटा साझा करने के लिए तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से शुरू होकर रेलवे ट्रैक करीब 22 पुलों व 22 सुरंगों से गुजरेगा। इस दौरान रास्ते में 10 स्टेशन भी होंगे, जिसमें दो लूप लाइन स्टेशन भी होंगे। साथ ही गंगा घाटी में मातली व यमुना घाटी में बड़कोट लूप लाइन स्टेशन होंगे।

विज्ञापन (प्रायोजित)