Fri Mar 22 20242 years ago
सीएम धामी ने होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत एवं लोहाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम धामी होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि खड़ी होली कुमाऊं की एक विशिष्ट पहचान है, जो हमारी देवभूमि की समृद्ध संस्कृति का भी एक अभिन्न अंग है। चम्पावत की देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ यह होली राज्य के विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के रंगों से परिपूर्ण है।
