Mon Mar 18 20243 years ago
सीएम धामी ने श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में दी आहूति
सीएम धामी ने जीवनदीप आश्रम, हरिद्वार में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी तथा यज्ञ अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले यजमान व यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।
