Tue Feb 14 20234 years ago
सीएम धामी ने पौड़ी में स्थित रावत गाँव (चन्दोला राँई) का किया भ्रमण
सीएम धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद बीते सुबह रावत गाँव का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गाँव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। सीएम धामी ने कहा कि गाँव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है व ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है।
