Sun Aug 07 2022
4 years ago
सीएम धामी ने निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया
बीते दिन सीएम धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया एवं भवन के सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। सीएम धामी ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ में कार्य की सुगमता के दृष्टिकोण से उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय व उत्तराखण्ड राज्य सूचना केंद्र को उक्त भवन में स्थापित किए जाने के संबंध में विचार किया जाए।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।