Thu Apr 07 20224 years ago
सीएम धामी ने चिकित्सा उपकरणों का किया लोकार्पण
आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी.एल.एफ द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उप चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस-पास के क्षेत्र धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।