Wed Jun 21 2023
3 years ago
सीएम धामी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
सीएम धामी ने सचिवालय में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद चम्पावत को ‘आदर्श जनपद चम्पावत’ के रूप में विकसित करने हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। सीएम ने वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा चम्पावत में जाकर तैयार की गई क्लाईमेट एडेप्टिव एग्रीकल्चर पुस्तिका का विमोचन किया और चम्पावत की विभिन्न भौगोलिक स्थिति और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर आधारित ऑनलाइन डैशबोर्ड का अवलोकन भी किया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
