Mon Jan 22 2024
2 years ago
सीएम धामी ने 241 विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि की ट्रांसफर
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ₹33 लाख 51 हजार की धनराशि ट्रांसफर की। राज्य के विश्वविद्यालय परिसरों एवं सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को यह धनराशि दी गई। योजना के तहत मेरिट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले छात्रों को क्रमशः ₹3 हजार, ₹2 हजार एवं ₹1500 की मासिक छात्रवृत्ति दी जाती है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
