साईबर सेल द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई ₹ 20,098 की धनराशि
Tue Mar 29 20224 years ago

साईबर सेल द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई ₹ 20,098 की धनराशि

दिनांक 26.03.2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित श्री अनिल सिंह निवासी हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल के डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर ₹ 20,098. की धनराशि निकाल ली गयी है। सूचना पर जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित उपरोक्त के खाते से निकाली गई धनराशि जो की मोबिक विक वॉलेट में स्थानांतरित की गई थी, को मोबिक विक द्वारा होल्ड करवाया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि रु0 20,098. को पीड़ित के खाते में वापस लौटाया गया।

विज्ञापन (प्रायोजित)