Tue Nov 26 20242 years ago
सड़क पर रेता डालकर मार्ग हुआ अवरुद्ध, पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
गंगोलीहाट कस्बे में मुख्य सड़क पर रेता डालकर मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत पर गंगोलीहाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस अवरोध के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान जारी किया गया।
