Sat Sep 17 20224 years ago
श्रद्धालु महिला के लिए देवदूत बनी उत्तराखण्ड पुलिस
बीते दिन रोमा नारंग पत्नी श्री महेश नारंग निवासी महाराष्ट्र उम्र 50 वर्ष जो की अपने परिवार के साथ सुबह घांघरिया से श्री हेमकुंड साहिब के लिए गए थे। पैदल रास्ते पर उनका आक्सीजन लेवल कम होने के कारण अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा महिला को पालकी के सहारे तत्काल घांघरिया लाया गया जहाँ गुरुद्वारा डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार/माउथ ब्रीथिंग देकर उपचार करवाया गया। उक्त महिला अब स्वस्थ है।
