Fri Sep 22 2023
a year ago
रामनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत
रेलगाड़ी से टकरा कर एक हाथी की मौत हो गई। घटना रामनगर के तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज की है। वन विभाग की टीम हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक नर हाथी की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। हाथी के शव पर रेल से टकराने की निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम मामले की पड़ताल में जुट गई है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें