रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा चारधाम यात्रा मार्ग
Mon Jul 10 20233 years ago

रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा चारधाम यात्रा मार्ग

भारी बारिश के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से चारधाम यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी। चारधाम यात्रा मार्ग पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने के चलते ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन (प्रायोजित)