Sat Apr 19 2025a year ago
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में ली बैठक
राजभवन में राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह ने उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में एक बैठक ली। राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2025, राज्य स्थापना की रजत जयंती का वर्ष है, इस बार की यात्रा को एक पर्व और उत्सव की भावना से आयोजित किया जाना चाहिए।
