राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उपनल के 19वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Mon Jul 10 20233 years ago

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उपनल के 19वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को गढ़ीकैंट में उपनल के 19वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस अवसर पर कला, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल और सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों को भी पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन (प्रायोजित)