Tue Nov 08 20224 years ago
रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की भेंट
सीएम धामी से बीते दिन सचिवालय में रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एवं संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सीएम ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के निवासी हमारी सीमाओं के प्रहरी भी है।
