Thu Jun 29 20233 years ago
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया पूर्वानुमान
आज भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को राजधानी देहरादून सहित चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जताते हुए दो जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
