Thu Aug 08 20242 years ago
मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज आठ अगस्त को चमोली, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत और उत्तरकाशी जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
