Tue Jun 20 2023
3 years ago
मेजर जनरल मनोज तिवारी ने डीजीपी महोदय से की भेंट
बीते दिन श्री अशोक कुमार, डीजीपी महोदय उत्तराखण्ड से मेजर जनरल मनोज तिवारी द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गयी। इस दौरान मेजर जनरल तिवारी द्वारा डीजीपी महोदय को भारतीय सेना की अग्निपथ स्कीम के तहत उत्तराखण्ड के बनबसा, रानीखेत और कोटद्वार में आयोजित होने वाली 03 भर्ती रैलियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली भर्ती रैलियों में राज्य के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से युवा बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे, जिसमें भर्ती रैली के दौरान भीड नियंत्रण व अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल नियुक्त किया जाना आवश्यक है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
