Fri Sep 29 2023
a year ago
मुख्य सचिव ने वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में की बैठक
मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस. संधु ने सचिवालय में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में बैठक लेकर कहा कि प्रदेश में वर्षाकाल में अत्यधिक वर्षा होती है, परन्तु बाकी समय पर पानी की समस्या रहती है। उन्होंने कहा कि रिवर एंड स्प्रिंग रिजूवनेशन के लिए बनाई जा रही अथॉरिटी अथवा एजेंसी के उद्देश्यों में अधिकतम संख्या में चेकडैम तैयार किए जाने को शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्षा जल को चेकडैम आदि के माध्यम से रोक कर जल संग्रहण किया जा सकता है, जिससे वर्षभर पानी की उपलब्धता बनी रहेगी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें