Wed Feb 21 2024
a year ago
महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित
राज्यसभा सदस्य के पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने इसकी घोषणा की। बता दें कि महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था। चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद से बीजेपी में खुशी की लहर है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें