Wed Apr 03 20242 years ago
महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
लालकुंआ से महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। मीना रावत ने जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को अपना इस्तीफा दिया है। बता दें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के बाद से कांग्रेसियों में हड़कंप मचा हुआ है।
