Tue Jul 14 20264 months ago
भारी बारिश से अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन प्रभावित
जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई इलाके बाकी राज्य से कट गए हैं, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।