भाजपा नेता को बना दिया अपना प्रत्याशी
Thu Jan 20 20225 years ago

भाजपा नेता को बना दिया अपना प्रत्याशी

मंडल मुख्यालय पौड़ी में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अनु मोर्चा राकेश गौरसाली ने आपत्ति दर्ज करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें उनके द्वारा बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी सूची में उनका नाम दिए जाने पर उनके द्वारा गहरी आपत्ति दी गई। उन्होंने कहा वे भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता हैं। ऐसे में बिना उनकी जानकारी के उनका नाम दिया जाना उनकी छवि को खराब करने की साजिश लगती है। निर्वाचन विभाग इसका संज्ञान ले और इस पर उचित कार्यवाही करें।

विज्ञापन (प्रायोजित)