Thu Aug 10 2023
3 years ago
बैगुल नदी में बाढ़ आने से टूटा बांध, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी
उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बैगूल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई। बाढ़ से बमनपुरी गांव के निकट बनाया गया बांध टूट गया। इसके अलावा एक अन्य बांध क्षतिग्रस्त हो गया है। बांध के टूटने से नदी किनारे बसे गांव बमनपरी में करीब आधे दर्जन से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंअस्वीकरण
इस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
इस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
