Fri Aug 01 2025a year ago

बीटेक पास 22 वर्षीय साक्षी बनीं कुई गांव की सबसे युवा ग्राम प्रधान

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पाबो ब्लॉक के कुई गांव की 22 वर्षीय साक्षी पंचायत चुनाव जीतकर ग्राम प्रधान बन गई हैं। देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गांव लौटकर क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। जीत के बाद उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार दिलाने पर फोकस करने की बात कही।

विज्ञापन (प्रायोजित)