Wed Oct 05 20224 years ago
बारात की एक बस गिरी खाई में, पुलिस द्वारा चलाया गया रेस्क्यू अभियान
बीते दिन जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना धुमाकोट क्षेत्रांतर्गत सिमड़ी गांव के पास बारात की एक बस खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा 6 घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बस लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव हेतु आ रही थी।
