Wed Aug 16 2023
2 years ago
प्रदेश में भारी बारिश से 637 करोड़ का नुकसान
प्रदेश में इस बार मानसून सीजन भारी पड़ रहा है। 15 जून से अब तक प्रदेश में 60 व्यक्तियों की जान गई है। जबकि 37 घायल हुए हैं और 17 लोग लापता हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में 1329 घरों को क्षति पहुंची है। जिनमें से 35 घर पूरी तरह धवस्त हो गए हैं। इस अवधि के दौरान 7694 पशुओं को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही प्रदेश में भारी बारिश के कारण कृषि भूमि, सड़कों, पुलों, बागानों आदि को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें