Fri Sep 08 20233 years ago
प्रदेश में तीन महीने निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा
युवा कांग्रेस ने आज भारत जोड़ो यात्रा पोस्टर लांच किया। यूथ कांग्रेस प्रदेशभर में तीन महीने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। युवा कांग्रेस तिथियों और अग्रिम रणनीति को लेकर जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान का कहना है कि प्रदेश भर में पदयात्रा निकालने के साथ ही क्विज प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स कल्चरल एक्टिविटी, स्पीक अप फ़ॉर भारत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
