प्रदेश के इन दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Mon Jul 31 20233 years ago

प्रदेश के इन दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों व आंगनबाडी केंद्रों में छुट्टी रखने का फैसला लिया है, जो बरसाती नालों के आसपास बने हुए हैं। जबकि उन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी जहां के बच्चों को नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है।

विज्ञापन (प्रायोजित)