Mon Jun 19 20233 years ago
प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चम्पावत जिले में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और आने वाले तीन दिनों के लिए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन देरी से यानी की 25 जून को प्रदेश में प्रवेश करेगा।
