Wed Mar 13 20243 years ago
पौड़ीः सतपुली में आग लगने से 12 दुकानें जलकर राख
सतपुली चौराहे पर भीषण आग भड़क उठी। जिसके चलते पूरे बाजार भर में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में चौराहे पर स्थित 12 दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी से करीब 1 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर बचाव उपाय किए जाने से आग दूसरे इलाकों में नहीं फैली।
