Fri Aug 19 20224 years ago
पुलिस लाईन चम्बा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
बीते दिन टिहरी पुलिस परिवार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ पुलिस लाईन चम्बा में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाईन चम्बा में श्रीमान नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद टिहरी पुलिस के सभी थानों, फायर स्टेशन एवं पुलिस लाईन के द्वारा अपनी-अपनी झांकिया प्रस्तुत की गयी। सभी थानों द्वारा काफी सुंदर झांकियां तैयार की गयी थी जिसकी अधिकारियों व जनता द्वारा काफी सराहना की गई।