Mon Aug 01 20224 years ago
पीड़ित भैंस का किया गया सफलतापूर्वक उपचार
गंगोलीहाट विकास खंड के दूरस्थ ग्राम खिरमांडे से एक पशुपालक द्वारा अपनी भैंस के यूटेरीन प्रोलैप्स की सूचना डॉक्टर नवीन आर्या को दी गई। डॉक्टर नवीन द्वारा तुरंत पशुपालक के घर पहुंचकर पीड़ित पशु का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। भैंस का तुरंत उपचार किए जाने से भैंस बच गई जिससे पशुपालक की आजीविका बनी रही तथा पशुपालक इससे काफी खुश है।