Tue Nov 28 20233 years ago
पीएम मोदी के प्रमुख सचिव डॉ0पी के मिश्रा ने टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ0पी के मिश्रा एवं सचिव गृह मंत्रालय, भारत सरकार श्री अजय भल्ला ने सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को जाना। प्रमुख सचिव डॉ0पी के मिश्रा ने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे श्रमिकों, इंजीनियरों से जानकारी लेते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
