Wed Nov 12 2025a year ago
पिथौरागढ़ के बेरीनाग में महिला लापता, पुलिस तलाश में जुटी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र से 40 वर्षीय सुनीता देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह 9 नवंबर को दांत के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। वहीं, चिंतित परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।