Sat Dec 02 20233 years ago
पहाड़ों से लेकर मैदान तक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट
उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई थी। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया।
