Sun Jun 11 20233 years ago

नदी में डूबते हुए व्यक्ति के लिए देवदूत बनी चंपावत पुलिस

चंपावत के बूम स्नान घाट टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन को आए श्रद्धालु बबलू पुत्र जगत सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी बाजपुर उधमसिंहनगर जो शारदा घाट बूम में नहाते वक्त नदी में बह गया था जिसको जल पुलिस के कर्मचारी कानि० राकेश गिरी व कानि० पंकज कुमार द्वारा सकुशल रेस्क्यू कर बचाया गया। परिजनों ने चम्पावत पुलिस व जल पुलिस कर्मियों का धन्यवाद प्रकट कर आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन (प्रायोजित)