Tue Jan 02 2024
2 years ago
नए साल के मौके पर टपकेश्वर मंदिर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
नए साल के पहले दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने बच्चों के साथ टपकेश्वर मंदिर पहुंची। रेखा आर्य ने महादेव का रुद्राभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षो से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
