Tue Jun 16 20265 months ago
देहरादून के बैरागीवाला में हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने बढ़ाई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं, पुलिस पहले ही चार आरोपियों को पकड़ चुकी थी, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।