Fri Jul 17 202613 days ago
देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को आज पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलने वाली कम रखरखाव और शून्य कार्बन उत्सर्जन जैसी खूबियों से लैस यह ट्रेन हाइड्रोजन से बनी बिजली से संचालित होगी और प्रदूषण के बजाय केवल पानी का उत्सर्जन करेगी।