Tue Jul 07 20262 months ago
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक गंभीर
खबर के अनुसार, मेरठ के सकोती ओवरब्रिज के पास आज दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिस कारण हादसे में हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे चार दोस्तों में से तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।