तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत
Tue Dec 19 20233 years ago

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

उधमसिंह नगर: यहां एक कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई। मरने वाले दोनों युवक शादी समारोह में हलवाई का काम करते थे। हादसे के वक्त वो एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते दोनों हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे के बाद पीड़ितों के घर में कोहराम मचा है। हादसा थाना केलाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में हुआ।

विज्ञापन (प्रायोजित)