Fri Dec 15 2023
a year ago
ट्रेन की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत, बच्चा हुआ घायल
नैनीताल के लालकुंआ में ट्रेन से कटकर मादा हाथी की मौत हो गई। जबकि उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी का शव रेलवे लाइन के बगल में एक खेत में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार गोला रेंज के रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शमशान घाट के पास गोला व टांडा रेंज की सीमा पर हुआ है। हाथी का शव टांडा रेंज के खेत में पड़ा मिला। जबकि उसका बच्चा गोलागंज की सीमा में गंभीर हालत में पाया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें