Mon Jan 31 20225 years ago
जान हथेली पर रखकर पुलिसकर्मियों ने बिल्ली के बच्चे को बचाया
देहरादून के वसंत विहार स्थित इंद्रानगर में एक बिल्ली का बच्चा पेड़ पर चढ़ गया था और उतर नहीं पा रहा था। लोगों के द्वारा सूचना देने पर फायर सर्विस के जवानों ने इस बेजुबान बच्चे को पेड़ से उतारने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई अधिक होने की वजह से वे नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने नगर निगम से स्पेशल क्रेन मंगवाई और काफी मशक्कत के बाद बिल्ली के बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।