Mon Dec 05 20224 years ago
जहरीले पौधे के बीज खाने से 3 बच्चों की मौत
खानपुर वनरेंज में जहरीले पौधे के बीज खाने से 3 बच्चों की मृत्यु के मामले में एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के दिशानिर्देश पर विषैले पौधों का नष्टीकरण किया गया है। साथ ही लोगों को पनवाड़ के पौधे के बारे में जानकारी दी गयी और जागरूक किया गया कि वे पनवाड़ के पौधे को डेरों के आस पास न उगने दें और अपने बच्चों को पनवाड़ के पौधों से दूर रखें जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो सके।